rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान भर में पुलिस महकमे में हुए बड़े बदलाव के बाद खाजूवाला उप अधीक्षक पद पर अंजुम कायल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।
पुलिस उपधीक्षक अंजुम कायल ने कहा कि महिला सीओ होने के नाते महिला वर्ग व कमजोर बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण तथा अनुसंधान और कानून व्यवस्था को मजबूत करना मेरी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना, उनकी सुरक्षा व प्रावधानों के बारे में जानकारी देने अपराधो पर नियंत्रण करना मेरा प्रमुख उद्देश्य रहेगा। मैं चाहती हूं कि स्कूल कॉलेजो में बच्चियों के साथ जुड़कर उन्हें इन सब बातों के बारे में जानकारी दी जाय।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशे पर कहा कि नशे को लेकर पिछले कई वर्षों में जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन मुकदमों में जो भी अपराधी थे उनकी लिस्ट बनाई जाएगी। वर्तमान में वह किस फील्ड में कार्यरत हैं, उनकी क्या गतिविधियां है उन सब पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही आसपास के एरिया में जो लोग यहां आकर ऐसे अवैध धंधों में लिप्त हैं। उनकी लिस्ट बनाकर उन पर नजर रखी जाएगी। नशे का मास्टरमाइंड कौन है। उनकी कुंडली खंगाली जाएगी। नशे की चैन को तोड़ने का प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नशे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था पर कहा कि उपखंड मुख्यालय स्तर पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु 10 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पद सर्जन हेतु मुख्यालय को लिखा जा चुका है। जो कि भविष्य में प्राप्त होने पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू किया जाएगा। तब तक हम इसको सही तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था को चलाने हेतु पूर्ण प्रयास करेंगे।