rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के सत्याग्रह आंदोलन के दौरान राज्य सरकार द्वारा संघ कि मांगों पर ध्यानाकर्षित कर ग्राम विकास अधिकारी संघ के 7 सूत्री मांग पत्र में से तीन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने से शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग द्वारा खाजूवाला पंचायत समिति मुख्यालय पर आभार यज्ञ का आयोजन किया गया। पंचायत समिति खाजवूाला में जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित आभार यज्ञ में पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र चाहर ने बताया कि संगठन के 7 सूत्री मांग पत्र में से तीन महत्वपूर्ण मांगो पर ग्राम सेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी को नियमों में प्रतिस्थापित करना, ग्राम विकास अधिकारी की पदोन्नति विकास अधिकारी के पद पर करने के लिए आरआरडीएस सेवा में 25 प्रतिशत पद आरक्षित करना। ग्राम विकास अधिकारियों के 3896 रिक्त पदों पर भर्ती जारी करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया। सबसे महत्वपूर्ण मांग वेतन विसंगति दूर कर ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान ग्रेड पे 3600 करना है। 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान स्वीकृत करने, स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति व जिला केडर परिवर्तन का विकल्प देने तथा 5 वर्षों से लंबित पदोन्नति करवाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के द्वारा सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए लगातार संगठनात्मक गतिविधियों की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संगीता, मैनपाल कौर, सुरेन्द्र मीणा, सुरताराम सहित दर्जनों उपस्थित रहे।