rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, सर्व कुम्हार समाज विकास समिति द्वारा कुम्हार धर्मशाला में श्रीयादे माता जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष बेगराज नेहरा व पंचायत समिति दलीप जलन्धरा ने पुण्य व धूप जलाकर माता की जयन्ती मनाई गई।
सचिव ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि शनिवार को धर्मशाला परिसर में श्रीयादे माता जयन्ती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में संरक्षक मण्डल के सदस्य किबूसिंह, गोकुल प्रसाद, हंसराज गोयल, ईमीलाल जाखड़, रूपचन्द छापोला, कृष्ण खुडिय़ा व सचिव ओमप्रकाश प्रजापत उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व समाज के युवक युवतियों को शिक्षित करने का आह्वान किया। ताकि समाज आगे बढ़ सके। श्रीयादे माता के जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया।