rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

चूल्हा चालू करते ही लगी भयंकर आग, 4 लोग झुलसे, मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, मां की हालत गंभीर

R.खबर ब्यूरो। उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के सगतड़ी गांव में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 7 साल की मोनिका ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता-पिता और बड़ी बहन एमबी चिकित्सालय, उदयपुर के बर्न वार्ड में भर्ती हैं।

इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम:-

मोनिका (7) पुत्री शंकरलाल मीणा ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। गांव में शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मां की हालत नाजुक, परिवार अब भी भर्ती:-

हादसे में घायल मोनिका के पिता शंकरलाल, मां गीता और बहन लोगरी का इलाज एमबी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार गीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीनों करीब 50 से 60 प्रतिशत झुलसे हैं।

ऐसे हुआ हादसा:-

सोमवार को परिवार ऊपरी मंजिल से नीचे कमरे में आया और चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को घेर लिया। चारों लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीखें सुनकर ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाते हुए घायलों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए:-

स्थानीय लोगों ने घायलों को कुराबड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घर का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस और रसद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।