खाजूवाला में एक मजदूर के लगा करंट, गंभीर घायल

खाजूवाला, खाजूवाला वेयर हाउस के पास बुधवार को एक होटल में चिनाई का काम चल रहा था। जिसके नजदीक विद्युत तार ढीले होने के चलते 25 वर्षीय युवक के करंट लग गया। जिसके कारण वह गम्भीर घायल हो गया। जिसे बीकानेर पीबीएम में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला के वेयरहाउस के पास एक होटल में निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसके पास विद्युत तार ढीले थे। सुबह 8:40 बजे पानी की तराई करते के लिए 25 वर्षीय युवक मुंसफ पुत्र थिराज खां दीवार के ऊपर चढ़ा। जिसके करंट लग गया। करंट लगते ही युवक नीचे गिर गया। जिसके बाद आस-पास के लोगो ने उसे सीएचसी खाजूवाला पहुंचाया। यहां से युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण बीकानेर रेफेर किया। शाम को उसकी स्थिति में कोई सुधार नही था। मजदूर के करंट लगते का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इनका कहना है
खाजूवाला वेयरहाउस के लाइन के बेहद नजदीक निर्माण कार्य चल रहा था, इस संबंध में होटल संचालक को निर्माण कार्य लाइन से दूर करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य लाइन के नीचे किया जा रहा था।
अभिमन्यु सिंह
सहायक अभियंता, खाजूवाला