बीकानेर का हिस्ट्रीशीटर गुजरात भागा, नाम बदलकर रहता था, 6 साल बाद पकड़ में आया 25 हजार का इनामी
बीकानेर का एक हिस्ट्रीशीटर फरार होकर अहमदाबाद चला गया। पिछले 6 साल से अपना नाम बदलकर उसने वहीं पर नई जिंदगी शुरू कर दी। इस बीच बीकानेर पुलिस ने उत्तम गिरी नामक इस हिस्ट्रीशीटर को उसके नए नाम और पते पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। 6 साल से फरार इस हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित था।
हाजिरी देने आना था
दरअसल, बीकानेर के उत्तम गिरी की हिस्ट्रीशीट साल 2019 में खोली गई थी। इसके बाद उसे नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देनी थी। इस बीच वो हाजिरी देने नहीं आया। फरार हो गया। पुलिस ने काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। साल 2020 के बाद से फरार उत्तम गिरी को पकड़ने के लिए पुलिस के प्रयास कमजोर हुए तो वो अहमदाबाद में रहने लगा। जहां उसने अपना नाम उत्तम से बदलकर मनोज कर लिया।
25 हजार रुपए का इनामी
इसी नाम से उसने अहमदाबाद में अपने डॉक्यूमेंट भी तैयार करवा लिए। पुलिस को काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिला तो उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पांचू थाने के इस हिस्ट्रीशीटर को दबोचने के लिए पुलिस ने अपना प्रयास जारी रखा। इस बीच पुलिस ने उसके कांटेक्ट मोबाइल नंबर पर निगरानी रखी।

