राजस्थान में इस जगह यात्रियों की बस पलटी, 22 लोग हुए घायल
बांसवाड़ा। मध्यप्रदेश से डूंगरपुर के में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की बस बांसवाड़ा में पलट गई। हादसा सोमवार रात 10.45 बजे दानपुर थाना इलाके के कुटुंबी गांव में हुआ। बस में 25 लोग थे, इनमें से 22 घायल हो गए। एक महिला को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया- 2 बाई 2 सीट वाली बस में 25 लोग थे। घायलों ने बताया कि कुटुंबी गांव के पास से गुजरने के दौरान अचानक एक जानवर बस सामने आ गया। बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर कच्चे वाले भाग में जाकर पलट गई। 22 घायलों की स्थिति सामान्य है। जानकारी के अनुसार हादसा होने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को दानपुर स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया। जहां से बाद में एमजी अस्पताल बांसवाड़ा लाया गया। जानकारी के अनुसार सभी यात्री मध्य प्रदेश के बदनावर जिले के निवासी हैं। ये सोमवार को डूंगरपुर के पास स्थित केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। रात को बस से वापस लौट रहे थे। तभी मध्य प्रदेश बॉर्डर के निकट यह हादसा हुआ। कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।