बीकानेर: घूमने निकले व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, ईलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। घूमने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह हादसा 12 मार्च की रात को करीब आठ बजे आदर्श कॉलोनी में हुआ। इस संबंध में हाल पटेल नगर निवासी निखित भुषण ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता 12 मार्च की रात करीब आठ-नौ बजे पर घूमने निकले थे। वक्त साढ़े ग्यारह बजे फोन किया तो अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, जो अभी ट्रोमा सेंटर पीबीएम में भर्ती है। ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।