बीकानेर: नशे की गोलियों के साथ महिला व दो पुरुष गिरफ्तार
महाजन। आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशानुसार पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार देर रात को एक महिला व दो पुरुषों को नशे की हजारों गोलियों सहित पकड़ा है। मामला महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर का है। थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि जैतपुर के पास भारतमाला सड़क पर पुलिस ने आरोपियों को 60 हजार नशे की गोलियों सहित दबोचा। आरोपियों की पहचान संतोख सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी जलालाबाद, प्यारा सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी आमिर खाश जलालाबाद व शिमला कौर पत्नी कुलवीर सिंह निवासी आजमवाला फाजिल्का के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामदेवरा से किसी व्यक्ति से यह नशे की टेबलेट लाए थे तथा पंजाब में सप्लाई करने वाले थे। इनका नेटवर्क गुजरात, राजस्थान व पंजाब तक है। जल्द ही बड़े नेटवर्क का खुलासा भी हो सकता है।यह कार्रवाई विशेष टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण मय टीम व थानाधिकारी कश्यप सिंह मय टीम ने की। टीम में हैड कांस्टेबल विमलेश बिजारणियां, कांस्टेबल रविन्द्र, बाबूलाल, मुख राम व राजेश कुमार शामिल थे। सब इंस्पेक्टर देवीलाल व हैड कांस्टेबल विमलेश की विशेष भूमिका रही।