rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर, श्रीगंगानगर के शहर के पदमपुर रोड स्थित बस स्टैंड से बीकानेर जिले के खाजूवाला के लिए बस में बैठी एक महिला के सूटकेस से शुक्रवार को गहने चोरी हो गई। महिला को इसका पता खाजूवाला पहुंचने पर लगा। खास बात यह है कि महिला का सूटकेस सही सलामत है, लेकिन इसमें गहने गायब हैं। इस पर देर रात करीब पौने दस बजे शहर के कोतवाली थाने में महिला के पति ने मामला दर्ज करवाया।
महिला शहर के विनोबा बस्ती इलाके की रहने वाली है। इस संबंध में शुक्रवार रात महिला के पति भीष्म सारस्वत ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें भीष्म ने कहा कि उसकी पत्नी अपने भाई के साथ बीकानेर जिले के खाजूवाला के लिए रवाना हुई थी। उसे उसने सुबह करीब दस बजे पदमपुर रोड स्थित बस स्टैंड से बस में बैठाया था। भीष्म ने बताया कि उसकी पत्नी के सूटकेस में कुछ गहने थे। वह इन्हें लेकर खाजूवाला जा रही थी। उसने घर पर गहने सूटकेस में रखे लेकिन खाजूवाला पहुंचने पर गहने सूटकेस में नहीं मिले। भीष्म ने कहा कि उसकी पत्नी का सूटकेस चोरी नहीं हुआ जबकि इसमें रखे गहने गायब हो गए। जांच कोतवाली थाने के एएसआई कृष्ण कुमार यादव का दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही है।