rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, बीकानेर जिले में लगातार नाबालिक युवतियों को भगाने व दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला 24 फरवरी को नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नापासर पुलिस थाने में 25 फरवरी को दर्ज हुआ था। जिसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । पुलिस ने लड़की को 27 फरवरी को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ा। साथ ही आरोपी को 29 फरवरी उसके गावं नौरगदेंसर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी राणीसर में लाईट का काम करता था तभी वह पीड़िता के घर एक दिन लाईट के काम से गया और वहां पर पीड़िता को फोन नम्बर दे आया था। यह घटना 4 माह पुरानी है। पीड़िता और आरोपी तब से एक दूसरे के सम्पर्क मे थे। 24 फरवरी को आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अहमदाबाद भगा ले गया था। आरोपी ने पीडि़ता को वहीं छोड़ स्वय बीकानेर में अपने गावं आ गया था।
पुलिस के अनुसार पीड़िता उसके कथनों के अनुसार अनुसंधान से अपराध जुर्म धारा 363, 366 ए, 376 2 एन पोक्सो एक्ट का प्रमाणित आरोप पाए जाने पर आरोपी लेखराम पुत्र आसुराम जाति जाट उम्र 30 वर्ष निवासी नौरंगदेसर को गिरफ्तार किया गया।