rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

ACB RAID: आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति बना बैठा यह सरकारी कर्मचारी, मिले कई लग्जरी फ्लैट, जमीनें और बैंक बैलेंस, अब चढ़ा ACB के हत्थे…

R.खबर ब्यूरो। जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा आय से अधिक संपति के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के 8 ठिकानों पर तड़के छापेमारी कर कार्रवाई की गई। एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी को ईओ फतेह सिंह मीणा के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। एसीबी की ओर से गोपनीय सत्यापन में राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना सामने आया। फतेह सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

जांच में संदिग्ध अधिकारी फतेह सिंह की ओर से जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट करीब 1.30 करोड़ रुपए के खरीदे गए हैं। नीमकाथाना के दीपावास में 1.05 हेक्टेयर भूमि खरीद की गई। अलवर के थानागाजी में अपने परिचित के नाम पर करीब 15 बीघा भूमि खरीद कर फॉर्म हाउस डेवलप कर करीब 80 लाख रुपए बेनामी निवेश किए गए हैं। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चल रही कार्रवाई में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति में निवेश की जानकारी सामने आई है। एसीबी टीमों को कई अन्य अहम डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। जल्द ही टीम सर्च पूरा कर काली कमाई का डिटेल में खुलासा करेगी।

एसीबी की एक दर्जन टीमों ने ईओ फतेह सिंह के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। एसीबी टीमों की ओर से रेड की कार्रवाई ईओ फतेह सिंह के जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर के विभिन्न ठिकानों व ऑफिसों में की गई। एसीबी टीमों को सर्च के दौरान कई अहम डॉक्यूमेंट भी मिले है।