rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

एक दिन पहले मनाया जन्मदिन… दूसरे दिन हादसे ने ली जान, छुट्टियां बिताने आई थी मासूम

अलवर। खैरथल की गीता काॅलोनी में देर शाम बिजली गुल होने पर छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की नीचे गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची खैरथल अपने मां-बाप के पास छुट्टियां मनाने आई थी। हादसे के एक दिन पहले बच्ची का जन्मदिन था। इसके चलते वह यहीं रूक गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के केसरी नगला गांव निवासी विकास पाल पिछले सात वर्षों से यहां गीता कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। वे यहां एक कम्पनी में काम करते हैं। उनकी बेटी पलक गांव में दादा-दादी के साथ रहकर पहली कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह गर्मी की छुट्टियों में खैरथल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार को पलक का जन्मदिन था। मां-बाप ने जन्मदिन साथ मनाने के लिए उसे रोक लिया। रविवार को वह छत पर खेल रही थी, तभी अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।