बड़ी खबर: प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती ने लगाया फंदा

बड़ी खबर: प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती ने लगाया फंदा

महिला (22) ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने 6 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आरती सैनी के रूप में हुई है। उसने दिसंबर 2024 में प्रकाश चंद बैरवा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों परिवार इस शादी से खुश नहीं थे। आरती ने विवाह के बाद से अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा था। मृतका का पति प्रकाश चंद बेरोजगार है। गिरीराज सैनी (आरती के पिता) ने बताया- “मेरी बेटी आरती ने दिसंबर 2024 में प्रकाश चंद के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार की देर शाम को वैशाली नगर थाना पुलिस ने मुझे सूचना दी कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है