IPL की एक और बड़ी ट्रेड डील का ऐलान, LSG ने मोहम्मद शमी और MI के इस ऑलराउंर को खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की नीलामी से पहले सबसे बड़ी ट्रेड डील सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को लेकर बड़ा खिलाड़ी आदान–प्रदान तय माना जा रहा है। इस ट्रेड ने नीलामी से पहले ही बाजार में उत्सुकता बढ़ा दी है।
इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दो अहम खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद से मोहम्मद शमी को और मुंबई इंडियंस से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को सफल ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ लिया है।
मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा:-
अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2025 सीज़न से पहले सनराइजर्स के लिए 10 करोड़ रुपये में दूसरे सबसे महंगे अधिग्रहण शमी अपनी मौजूदा फीस पर एलएसजी में शामिल होंगे। 2013 में आईपीएल डेब्यू के बाद शमी पांच फ्रैंचाइजी के लिए 119 मैच खेल चुके हैं और 2023 में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। चोट के कारण वह 2024 सीजन में नहीं खेल सके थे, लेकिन 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए 20 विकेट लेकर खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था।
अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख में LSG से जुड़े:-
मुंबई इंडियंस से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये की मौजूदा कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे। एलएसजी ने इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
LSG कई बड़े खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज:-
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स आगामी नीलामी के लिए पर्स बढ़ाने के उद्देश्य से 27.25 करोड़ रुपये तक की राशि बचा सकती है। इसके लिए टीम रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, आकाश दीप और शमर जोसेफ को रिलीज करने पर विचार कर रही है।
इन प्लेयर्स के रिलीज किए जाने की उम्मीद:-
- रवि बिश्नोई – ₹11 करोड़
- डेविड मिलर – ₹7.50 करोड़
- आकाश दीप – ₹8 करोड़
- शमर जोसेफ – ₹75 लाख
मयंक को रिलीज करने की संभावना कम है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर के MI से LSG आने के बाद टीम का कॉम्बिनेशन और मजबूत माना जा रहा है। एलएसजी पहले ही शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस को ट्रांसफर कर चुकी है, जिससे नीलामी के लिए उनके पास लगभग ₹20 करोड़ का पर्स उपलब्ध रहेगा।

