rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Anta by-election : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, आयोग को सौंपी, जानें नाम

R.खबर ब्यूरो। अंता उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने यह सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है।

सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, वसुंधरा राजे, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, दिया कुमारी, राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, सीपी जोशी, अल्का गुर्जर, किरोड़ी लाल मीना, घनश्याम तिवाड़ी, राज्यवर्धन राठौड़, और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

कुल 40 नेताओं की इस सूची में राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर तक के दिग्गज शामिल हैं, जो अंता सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

‘जमीनी कार्यकर्ता को मिला मौका’ — मदन राठौड़

अंता उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने एक जमीनी, समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ता को जनता के बीच उतारा है।

उन्होंने कहा, “मोरपाल सुमन पार्टी की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों को सफलता से निभाया है। विभिन्न सर्वेक्षणों में उन्हें क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य चेहरा पाया गया है।”

राठौड़ ने कहा कि सुमन के चयन में सामाजिक समरसता, अनुभव और जनता से जुड़ाव को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंता की जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी।