खाजूवाला, भारतीय सेना आज विश्व मे तीसरे नंबर पर आती है, भारतीय सेना आर्मी द्वारा जो भी ऑपरेशन चलाया जाता है उसके सफल होने के 100 प्रतिशत चांस रहते हैं। वही भारतीय सेना अब आम लोगों के साथ मिलजुल कर आपसी तालमेल बना रही है। आर्मी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांवो में सेना द्वारा समय-समय पर ऑपरेशन चलाये जाते है। वहीं आम जनता के बीच आकर आर्मी के लोग अब आपसी तालमेल बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को खाजूवाला क्षेत्र में इंडियन आर्मी द्वारा सेना में भर्ती के लिए मोटिवेशन करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया।
सेना की 10 वी बटालियन महार रेजीमेंट द्वारा गुरुवार को सीमा क्षेत्र के युवा बच्चों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो उनको सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भारतीय सेना के द्वारा स्कूल आउटरीच प्रोग्राम के तहत सेना में भर्ती करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से खाजूवाला क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालयों में इंडियन आर्मी के अधिकारियों के द्वारा पहुंचकर मोटिवेशन किया जा रहा है। ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे जाकर देश सेवा में अपनी भागीदारी निभा सके। इसके लिए खाजूवाला के निजी विद्यालय में इंडियन आर्मी के अधिकारियों के द्वारा मोटिवेशन क्लास आयोजित की गई। जिसमें 10 महार रेजीमेंट के मेजर नरेंद्र सिंह, सुबदार नरसी राम लटियाल के द्वारा बच्चों को भारतीय सेना अन्य देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाली सर्विस के लिए मोटिवेशन किया।

