rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

शादी के दौरान हड़कंप मच गया। लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और गिफ्ट दे रहे थे, तभी जयमाला रस्म के बाद एक युवक नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट देने के बहाने स्टेज पर चढ़ आया और थोड़ी देर तक युवक दुल्हन को देखता रहा उसके बाद उसने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शादी में मौजूद लड़की वाले और लड़के के घर वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया व दोनों पक्षों ने आरोपित लड़के की जमकर धुनाई कर दी। युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है, जिनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

हरिद्वार के लंढैरा क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद दुल्हे का भाई दो युवकों को साथ लेकर लंढौरा बस अड्डे पर पहुंचा.यहां दुल्हन का प्रेमी एक दुकान पर चाय पी रहा था। जिसके बाद गुस्से में दुल्हे के भाई और उसके दो दोस्तों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हंगामा देखते हुए आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को आता देख दूल्हे का भाई और दोस्त मौके से फरार हो गए इसके बाद प्रेमी लंढैरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी पूरी आप बीती बताई। पुलिस ने प्रेमी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है, और घायल प्रेमी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।