R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद से एक मामला सामने आया है, जंहा एक सड़क हादसे में घायल हुए 27 वर्षीय अशोक पुत्र रामलाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अशोक मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अशोक को एंबुलेंस से उपस्वास्थ केंद्र भिजवाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो ने उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई बंसीलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अशोक मजदूरी के लिए अरनोद गया था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरनोद थाने के जांच अधिकारी शिवलाल ने जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।