rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, पीबीएम अस्पताल में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर अंकुर शर्मा ने साबित कर दिया की कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अंकुर शर्मा डॉक्टर के साथ म्यूजिक कम्पोजर भी बन गए है। शोंक बहुत बड़ी चीज होती है, इंसान इसके लिए कुछ भी कर सकता है, इसी तरह डॉक्टर अंकुर शर्मा ने अपनी डॉक्टर की पढाई के साथ साथ म्यूजिक का गाने लिखने का भी शोंक पूरा किया, यही नही बल्कि उन्होंने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ गाने कंपोज करना भी शौक था। डॉ. शर्मा ने बताया कि उनका पहला रोमांटिक गाना ‘हम तेरे ही हो जाएंगे को बॉलीवुड के सिंगर जावेद अली ने अपनी आवाज में रेकॉर्ड कराया है। उन्होंने डॉक्टर बनने के साथ खुद का म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। कॉलेज समय में पढ़ाई के दौरान उन्हें गाने लिखने का शौक था। धीरे-धीरे यह हॉबी बन गई और जब भी उन्हें कुछ समय मिलता वे एकांत में बैठकर गाने लिखना शुरू कर देते। वे अब तक करीब पांच सौ गाने लिख चुके हैं। इनमें ५० गानों पर काम चल रहा है तथा पांच गाने तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे बॉलीवुड में अलग पहचान बनाना चाहते हंै। गाना बनने के बाद वे फिल्म भी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि काम की व्यस्तता के बावजूद कुछ साथियों के साथ स्वयं की म्यूजिक कंपनी बनाई है, मुंबई और जयपुर में भी ऑफिस है।