rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भारतीय किसान संघ खाजूवाला की बैठक मंगलवार को बिश्नोई धर्मशाला में तहसील अध्यक्ष शिवदत्त सिघड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 22 फरवरी तक खाजूवाला तहसील की ग्राम पंचायतों में निकाली जाने वाली ग्राम संपर्क अभियान के तहत रथ यात्रा को लेकर कार्यक्रम पर चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष सिघड़ ने बताया की किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय किसान संघ के द्वारा किसानों के हितों के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए भारतीय किसान संघ के द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही है। जिसको मंगलवार को बिश्नोई धर्मशाला से खाजूवाला के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा रवाना किया जाएगा। जिसके तहत किसानों के हितों व उनको केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के प्यारेलाल सैन ने बताया कि यह किसान रथ यात्रा 22 फरवरी तक खाजूवाला, 22 केवाईडी, 7 पीएचएम, कुण्डल, 5 केवाईडी, 8 केवाईडी ग्राम पंचायतों में किसानों को जागरुक करेगी। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहें।