rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला उपखंड मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के द्वारा शुक्रवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के द्वारा गुरुवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शिवदत्त सिगङ ने बताया की किसानों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के द्वारा पिछले कई दिनों से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अवगत करवाया गया था जिनका समाधान नहीं होने पर अब किसानों के द्वारा शुक्रवार से अनिश्चितकालीन उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें किसानों के द्वारा खाजूवाला में भारतीय कपास निगम का खरीद केंद्र खोलने की मांग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी देने की मांग, 2018-19 में फसल खराबे का बीमा क्लेम देने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।