rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते बागोड़ा थाने के एएसआई कल्याण सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

R.खबर ब्यूरो। जालोर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बागोड़ा थाना क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक (ASI) कल्याण सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा की गई।

65 हजार की मांग, पहले ले चुका था 35 हजार रुपए:-

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जालोर इकाई को शिकायत मिली थी कि आरोपी एएसआई परिवादी के रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज एक प्रकरण में दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने और मदद करने के एवज में कुल 65 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बताया गया कि आरोपी ने पहले ही 35 हजार रुपए ले लिए थे और शेष राशि के लिए परिवादी पर दबाव बना रहा था।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा गया आरोपी:-

शिकायत की पुष्टि के बाद जोधपुर रेंज के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी जालोर के एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कल्याण सिंह को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीबी ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।