rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। झुंझुनूं जिले से एक बड़ी खबर सामने आई। जिसमे एंटी करप्शन ब्यूरो ने झुंझुनूं जिले में ट्रैप की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खेतड़ी के SDM बंशीधर योगी को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। डेढ़ महीने पहले ही वो खेतड़ी में एसडीएम बनकर आए थे।

खेतड़ी SDM के खिलाफ जयपुर ACB को मिली थी शिकायत:-

बताया जा रहा है कि खेतड़ी के SDM बंशीधर के खिलाफ ACB को शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर जयपुर ACB टीम ने पहले सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर मंगलवार देर शाम खेतड़ी के SDM बंशीधर को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

SDM ने जमीन की डिग्री रिकॉर्ड की पालना के लिए मांगी थी रिश्वत:-

जयपुर ACB के एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशक में टीम ने यह कार्रवाई की। ACB से मिली जानकारी के अनुसार जमीन की डिग्री रिकार्ड की पालना के बदले परिवादी से 5 लाख की रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। मान-मनोव्वल के बाद 3 लाख में सौदा तय हुआ था।

गिरफ्तार SDM से पूछताछ कर रही ACB की टीम:-

ACB की ट्रेप की कार्रवाई के दौरान एक क्रॉकरी सेट भी मिला है। ACB के अधिकारियों ने बताया कि अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार रिश्वतखोर अधिकारी खेतड़ी SDM बंशीधर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा, यदि SDM के ठिकानों से अधिक संपत्ति मिलती है तो आय से अधिक संपत्ति का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज होगा।

डेढ़ महीने पहले ही भीलवाड़ा से खेतड़ी आए थे SDM बंशीधर:-

बंशीधर योगी 18 अक्टूबर 2024 को ही खेतड़ी एसडीएम के पद पर नियुक्त हुए थे। वे भीलवाड़ा से स्थानांतरित (ट्रांसफर) होकर खेतड़ी आए थे। इससे पहले बंशीधर 2017 से 2019 तक खेतड़ी में तहसीलदार के पद पर भी रह चुके हैं। 2019 में उन्हें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में प्रमोट किया गया था।