rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। पुलिस ने अपने चलाये हुए मिशन में कार्रवाई करते हुए जबरदस्त गिरफ्तारियां की है। पुलिस ने पुरे जिले में दबिश देकर 215 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कई आदतन अपराधी भी थे। आईजी बीकानेर के निर्देशन में और एसपी कावेन्द्र ङ्क्षसह सागर के निर्देशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने 385 पुलिस बल की 95 टीमों ने 498 जगहों पर दबिश और चैकिंग की। जिसमें चार एनडीपीएस एक्ट, 09 आबकारी एक्ट, 71 स्थाई वारंटी, 10 हिस्ट्रीशीटरों, 1 इनामी सहित कुल 215 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छतरगढ़ क्षेत्र में फरार चल रहे इनामी छगनदास को गिरफ्तार किया है। वहीं नयाशहर पुलिस ने 8 बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया है।इसी में पुलिस टीमों ने 26 किलो अवैध डोडा, 764 ग्राम गांजे के साथ चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने करीब 67 लीटर अवैध देशी शराब भी जब्त की है।