rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पूगल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने इतनी हज़ार प्रतिबंधित नशीली टैबलेट पकड़ी, जीजा-साला गिरफ्तार

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर जिले के पूगल से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट पकड़ी है। जानकारी के अनुसार खेतों में मजदूरों को नशीली गोलियां बेचने ले जाते समय पुलिस ने जीजा-साला को गिरफ्तार किया है। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के नेतृत्व में पूगल SHO पवन सिंह तंवर ने कार्रवाई की। पुलिस ने बिना क्रय-विक्रय बिल के 168 पत्तों में 1 हजार 680 गोलियां जब्त की है। 

जानकारी के अनुसार सत्तासर निवासी अशोक शर्मा व 465 हैड राणेर निवासी लाभूराम शर्मा गिरफ्तार हुआ। बताया जा रहा है कि आरडी 682 पर तनुज मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर शेखरचंद्र और हेड कांस्टेबल धर्माराम गोदारा मौजूद रहे।