बड़ी खबर: जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 65 यात्रियों की जान पर बना संकट

बड़ी खबर: जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 65 यात्रियों की जान पर बना संकट

R.खबर ब्यूरो। जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का मामला सामने आया। फ्लाइट संख्या 6 ई -7742 जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। आज सुबह करीब पांच बजे यह फ्लाइट जयपुर से रवाना हुई थी। लेकिन उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी और फ्लाइट को करीब एक घंटे बाद वापस जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जानकारी के अनुसार करीब 1 घंटे की उड़ान के बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया। फ्लाइट में लगभग 65 यात्री सवार थे, जिन्हें विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। तकनीकी टीम की ओर से विमान की जांच की जा रही है। अब इंडिगो एयरलाइन की ओर से यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स में एडजस्ट किया जा रहा है। जैसे जैसे चंडीगढ़ के रूट की फ्लाइट्स जा रही है, उनमें यात्रियों को भेजा जा रहा है।