rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Big Update: 15 मई तक बंद रहेंगे राजस्थान के 4 एयरपोर्ट, उड़ानें रहेंगी रद्द

R.खबर ब्यूरो। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है यंहा केंद्र सरकार के आदेशानुसार, राजस्थान के 4 एयरपोर्ट अब 15 मई तक बंद रहेंगे। इस बीच सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। जानकारी के अनुसार इसी के साथ ही देश के 20 हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले यह सभी एयरपोर्ट 10 मई तक के लिए बंद किए गए थे। एयरलाइनों ने शुक्रवार को कहा कि 15 मई तक हवाई अड्डों के अस्थाई रूप से बंद होने के कारण उनकी उड़ाने रद्द कर दी गईं हैं।

राजस्थान में 15 मई तक बंद होने वाले एयरपोर्ट:-         

केंद्र सरकार के अनुसार राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर के हवाई अड्डे 15 मई तक बंद रहेंगे। नया आदेश का इंतजार रहेगा।

देश में 20 और एयरपोर्ट रहेंगे बंद:-

1- पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलावारा और पठानकोट।
2- हिमाचल प्रदेश में भुंतर, शिमला, कांगड़ा गग्गल।
3- केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़।
4- जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और जम्मू।
5- लद्दाख में लेह।
6- गुजरात में मुंद्रा, जामनगर, हिरासर, पोरबंदर, केशोद, कंडाला, भुज।