Big Update: राजस्थान के नए जिलों के लिए आई बड़ी अपडेट, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरकार ने दी ये मंजूरी

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 8 नए जिलों में जिला परिषदों के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संबंधित पुराने जिलों की जिला परिषदों का पुनर्गठन भी किया गया है। इस निर्णय से नए जिलों में पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

पंचायत राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिन नए जिलों में जिला परिषदों का गठन किया गया है, उनमें शामिल हैं—डीग, बालोतरा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूंबर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा।

अधिसूचना जारी होने के बाद अब राजस्थान के सभी 41 जिलों में जिला परिषदें स्थापित हो गई हैं, जबकि पहले यह संख्या 33 थी।

राजस्थान के सभी 41 जिले इस प्रकार हैं:

श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, ब्यावर।