rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, सतासर-बीकानेर सड़क पर केलां फांटे के पास बुधवार शाम को टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जानकारी के अनुसार कार में एक पुरुष, दो महिला सहित दो बच्चे सवार थे। हादसे में कार में सवार महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हवलदार अरविंद कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर कार में सवार लोगों की सुध ली। इस दौरान कार में सवार महिला को चोट लगने पर छतरगढ़ सरकारी अस्पताल लाकर उपचार करवाया। कार छतरगढ़ के व्यक्ति की बताई जा रही हैं, जो छतरगढ़ से निजी काम के लिए बीकानेर जा रहा था। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।