rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: इस जगह देर रात बायोमास गैस प्लांट में लगी आग, दहशत में लोग, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर के छतरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा कस्बे की धानमंडी के पास रामदेव कॉलोनी में संचालित बायोमास गैस प्लांट में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास करते रहे लेकिन तेज हवा के चलते आग बढ़ती ही जा रही थी। जानकारी के अनुसार घड़साना रोड़ स्थित रामदेव कॉलोनी में बायो मास गैस प्लांट में रविवार रात करीब पौने 12 बजे आग लग गई। घटना के समय प्लांट में हजारों ​क्विटल पराली रखी हुई थी। आग ने पराली को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान छू रही थी। आग की सूचना पर छतरगढ़ थाना​धिकारी भजनलाल मय पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए।

दिखावटी के लगा रहे थे वाटर पंप:-      

जानकारी के अनुसार गैस प्लांट में आगजनी की घटना होने पर पानी की बौछारें करने के लिए पाइप लगा रखे थे लेकिन वे दिखावटी थे। पुलिस ने इन पाइपों को चलाने की को​शिश की लेकिन नहीं चले। पुलिस ने ट्रेक्टर व टैंकरों की मदद से गांव की खेळियों से पानी लाकर आग पर डाला। हवा तेज होने से आग तेजी से बढ़ रही थी।

प्लांट में काम चालू:-

जानकारी के अनुसार गैस प्लांट परिसर में आग लगने की घटना होने के बावजूद प्लांट में काम चालू था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। बाद में पुलिस ने प्लांट के अ​धिकारियों से वार्ता कर काम को बंद करवाया। देररात तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और पुलिस आग पर काबू करने का प्रयास करती रही।