rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक रसोईया के पास से लाखों की नकदी और ज्वेलरी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह रसोईया नीमच के विकासनगर में एक व्यापारी के घर पर रसोई का काम करता था। घर से धीरे-धीरे सामान गायब होने पर व्यापारी को जब शक हुआ तो व्यापारी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

व्यापारी ने पुलिस में की शिकायत:
व्यापारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने सोने और हीरे की ज्वेलरी आलमारी में रखी थी, लेकिन जब व्यापारी की पत्नी ज्वेलरी बैंक लॉकर में रखने के लिए आलमारी खोली तो ज्वेलरी गायब मिली। इसके अलावा, सीमेंट और पेट्रोल पंप के व्यवसाय से कमाई गई नकदी में भी लाखों रुपए कम मिले।

रसोईया ने कबूली चोरी:
जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद रसोई का काम करने वाला कर्मचारी अपने घर चला गया और वापस आने में बहाने बनाने लगा। शक होने पर व्यापारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस द्वारा आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ में राउंडअप किया, जहां उसने चोरी कबूल की।

पुलिस ने जब्त की लाखो की संपत्ति:
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से 18 लाख नकद, 330 ग्राम सोना, 76 हीरे के नग, एक अल्टो कार, एक ट्रक, और एक प्लॉट की रजिस्ट्री जब्त की। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इन सबको चोरी की राशि से पिछले डेढ़-दो साल में खरीदा था।