rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R. खबर, बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशों पर संभाग के चारों जिलों में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की है। रेंज में 870 पुलिस अधिकारियासें एक जवानों की टीमों ने 709 स्थानों पर दबिश देकर 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने नशीले पदार्थ पकड़े है। पुलिस के अनुसार एक दिवसीय अभियान के तहत करीब 64 किलो डोडा, 65 ग्राम अफीम, 240 ग्राम गांजा, 34 ग्राम स्मैक, 22 ग्राम हेरोइन, 790 नशाली गोलियां जब्त की है। पुलिस ने इनके खिलाफ 23 मुकदमें भी दर्ज किए है। जब्त किए गए नशीले पदार्थो की कीमत करीब 16 लाख रूपए आंकी गई है।

वही खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के आदेश अनुसार अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सचेत तथा महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के आदेशानुसार एरिया डोमिनेशन के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई हेतु उपरोक्त आदेशों की पालना में आई.सी. थाना अधिकारी वेदप्रकाश उपनिरीक्षक मय स्टाफ द्वारा दोहराने गस्त होटल, ढाबे, चाय की दुकान, दूध दही के खोखे, चेक किए गए। इसी दौरान दंतोर रोड पर डुडी पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर का खोखा चलाने वाले युवक सुभाष पुत्र वीर सिंह जाति ओड निवासी 2 जीडब्ल्युएम गुल्लूवाली के कब्जे से 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा बरामद किया जाकर गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया कर प्रकरण में अनुसंधान जारी है। आरोपी द्वारा टायर पंचर के खोखे की आड़ में अवैध मादक पदार्थ का धंधा करना पाया जाने पर खोखे को सीज करवाने हेतु अधिशासी अभियंता नगरपालिका खाजूवाला को पत्र लिखा जाकर जाकर उक्त टायर पंचर खोखा को सीज करवाया गया। अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गिरफ्तार आरोपी सुभाष से अनुसंधान जारी है।