rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: खेल-खेल में टाई गले में फंसी, 10 वर्षीय बच्चे की दम घुटने से मौत

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुसाईसर बड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो जानें की खबर सामने सामने आई है, जंहा 10 साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा स्कूल से घर लौटकर अपने भाई के साथ खेल रहा था। उसने अपनी टाई को खूंटी पर टांग रखा था। बच्चा भागते हुए आया और टाई में गला फंस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां रसोई से आई और बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले की हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।

बच्चे के दादा पेमाराम प्रजापत का कहना है कि पोता कानाराम कुम्हार (10) अपने भाई-बहन के साथ गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद तीनों बच्चे घर लौटे थे। उनकी मां बच्चों का खाना परोसने रसोई में चली गई। पोती बाहर थी। दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। इस दौरान कानाराम की टाई खूंटी में अटक गई। वह घूमता गया और टाई उसके गले में फंस गई। पोते को लेकर हॉस्पिटल लेकर गए, जंहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।