खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मण्डल खाजूवाला के आदर्श बूथ 50 पर कमलउत्सव के तहत संगोष्ठी रखी। जिसमें जिला पदाधिकारी देवीलाल मेघवाल का प्रवास रहा।
बुथ अध्यक्ष विकास भादू की अध्यक्षता मे मण्डल अध्यक्ष जगविंन्द्र सिंह सिद्धू सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि दी और उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कमल उत्सव के स्टीकर कार्यकर्ताओं के घरों के आगे चिपकाए, पत्रक बांटे और बूथ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला, दुपट्टा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा फहराया।
इस अवसर मंडल अघ्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, बूथ अध्यक्ष विकास भादू, सीताराम शर्मा, उमेश शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता राजपुरोहित, रामदेव सोनी, प्रमोद विश्नोई, डॉ जे.एस. संधू, प्रमोद सुथार, संपत सारस्वत, मदन सिंह राजपुरोहित, सुमेर सिंह राठौड़, मोती सिंह राजपुरोहित, तिलोकचंद पालीवाल, बिट्टू नाई, रणजीत महात्मा, लख्मी चंद राखेचा व काका सिंह आदि उपस्थित रहे।