खाजूवाला, खाजूवाला के बिश्नोई धर्मशाला में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें खाजूवाला पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया। यहां भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम नहीं सहेगा राजस्थान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार की हटधर्मिता के चलते खाजूवाला, रावला, घड़साना तथा अनुपगढ़ क्षेत्र को सिंचाई व पेयजल पानी नहीं मिल रहा है। खाजूवाला में तो अब पेयजल आपूर्ति भी समाप्त हो चुकी है।

पूर्व विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि पिछली 12 तारीक से जिस तरह से अघोषित नहर बन्दी चल रही है। राज्य सरकार व यहां नेताओं ने असंवैदनशीलता का परिचय दिया है। अनुपगढ़ शाखा के किसानों की फसलें खराब हो रही है। सरकार के अधिकारियों की मिस मैनेजमेंट की वजह से इस क्षेत्र में अब सिंचाई व पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि हो रही है। इस सम्बन्ध में भाजपा ने बैठक कर निर्णय लिया है कि सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और पानी नहरों में छुड़वाया जाएगा। अगर फिर भी सरकार पानी नहीं देती है तो भाजपा यहां बड़ा आन्दोलन करेगी।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा का जिला संगठन किसानों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। यहां वर्तमान स्थिति में लोगों के पास पेयजल व सिंचाई पानी नहीं है। जिससे आम लोग महंगे दामों में पानी खरीद रहे है तो वहीं किसानों के खेतों में खड़ी फसले खराब हो रही है। अगर समय रहते सरकार ने पानी नहीं दिया तो किसान कर्ज की गर्त में डूब जाएगा। ऐसा नहीं होने देंगे। सरकार कुम्भकरणी नीन्द सो रही है। वहीं सरकार के विधायक व मंत्री लूट खसोट में लगे हुए है। अनुपगढ़ शाखा में जल्द अगर 2500 क्यूसेक पानी पूरा नहीं किया गया तो भाजपा जिला संगठन बड़ा आन्दोलन करेगा।
बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बान्धकर नारेबाजी की। नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन भी किया। वहीं मेघवाल धर्मशाला में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बिश्नोई, सीसीबी चेयरमैंन भागीरथ ज्याणी, महामंत्री कुन्दन सिंह राठौड़, देवी सिंह शेखावत, जिला महामंत्री महेश मुण्ड, मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पारीक, दलीप जलन्धरा, नगरपालिका चेयरमैंन अशोक फौजी, मखन सिंह राठौड़, सवाई सिंह तंवर, भंवरदास स्वामी, प्रह्लाद तिवाड़ी, रामसिंह, कमलेश बिश्नोई, धर्मपाल डारा, नरेन्द्र सिंह, एडवोकेट भुपेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, बबलु खुराणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
