rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, 6 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की पंजाब में फिरोजपुर रैली में जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थानसिंह भाटी के नेतृत्व में करनी माता मन्दिर खाजूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर व मानव श्रंखला बना कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगा रोष व्यक्त किया।

मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के काफिले को पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीति लाभ लेने के लिए रोकना, प्रधानमन्त्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करके पंजाब की चनी साकार ने बहुत ही घृणित कार्य किया है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है।

जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने कहा कि इस निचले स्तर की राजनीति कर कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया कि वह अपने फायदे के लिए प्रधानमन्त्री की सुरक्षा के साथ भी समझौता कर सकते है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, पूर्व प्रधानप्रतिनिधि लाजपत थोरी, विजय कुमार हटीला, प्रेम दान चारण, राकेश कस्वां, राधेश्याम गोदारा, प्रशान्त बिश्नोई, शिशपाल राजपुरोहित आदि रहे।