rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की जिलाध्यक्ष थानसिंह भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को महता भवन बीकानेर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामनिवास व राजेश गुजर, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, किसान मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, किसान मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष थानसिंह भाटी ने सभा को संबोधित किया।


किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। वहीं राजस्थान सरकार किसानों से किए गए लुभावने वादे भूल गयी। आज राजस्थान की जनता सरकार से त्रस्त हो गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी को समान अवसर मिलता है। भाजपा किसानों के हित में काम करती है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थानसिंह भाटी ने कहा कि भाजपा गरीब, किसान के लिए काम करती है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री हेतराम गोदारा, शिवकरण विश्नोई, प्रताप सिंह उपाध्यक्ष लालचन्द भादु, मण्डल अध्यक्ष राकेश कस्वां, रामकुमार जाखटिया, प्रेमाराम नायक, जयप्रकाश, हेतराम, जयप्रकाश, हंसराज, सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।