भाजपा मण्डल खाजूवाला ने पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया

खाजूवाला, भाजपा मंडल खाजूवाला द्वारा करणी माता मंदिर प्रांगण में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मूह मिठा करवाया।
मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम जोश खरोश, मुंह मीठा करा कर नारों के उद्घोष के साथ करणी माता मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, शंकर लाल पारीक, ओम पारीक, मांगीलाल मेघवाल व शिव मारू द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि आज पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में से एक है भारतीय जनता पार्टी अपने वर्तमान रूप में 6 अप्रैल, 1980 को अस्तित्व में आई। साल 1984 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो सीट जीतने वाली भाजपा आज अपने दम पर बहुमत लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ है। आज पार्टी 6 अप्रैल को 41 साल की हो गई है। 41 साल की उम्र में बीजेपी किसी युवा की तरह बुलंदियों पर है। भारतीय जनता पार्टी आज की तारीख में देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली पार्टी है यह बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज पार्टी इस मुकाम पर है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल पारीक, मक्खन सिंह राठौड़, ओम पारीक, शिव कुमार मारू, विकास बंसल, राजेंद्र जाजड़ा, सुशील सारस्वत, शीशपाल राजपुरोहित, करणी सिंह, दिलीप जालंधर, मुमताज बहिया सुनील जालंधर, कैलाश ओझा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश कस्वां व छात्र नेता सुमेर सिंह सोढ़ा आदि उपस्थित रहे।