rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा किया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर 20 बीडी गुरुद्वारा साहब में मत्था टेका व लंगर छका। इस अवसर पर रवि शेखर मेघवाल ने गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव पर बोलते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की देश धर्म व मजलूम गरीब के लिए उन्होंने लड़ाइयां लड़ी व गुरु गोविंद सिंह सर्ववंश दानी उन्होंने अपना पूरा परिवार धर्म और देश गरीब मजलूम गरीब असहाय की रक्षा के लिए नौछावर कर दिया। गुरु द्वारा कहे गए वचनों को पालन करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों में गुरुओं के द्वारा कहे गए वचनों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
18 बीडी बनवारी लाल नायक व 18 केवाईडी धनाराम नायक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त की है। रामड़ा सरपंच कानाराम मेघवाल के देहांत होने पर पर उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
कुम्हार धर्मशाला खाजूवाला में कुम्हार समाज अध्यक्ष बेगराज नेहरा, पंचायत समिति सदस्य दिलीप जालंधरा आदि से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
रवि शेखर के क्षेत्र दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सिद्धू, जिला परिषद सदस्य दौलत राम साहरण, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर लाल गोदारा, सरपंच एसोसिएशन उपाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश कस्वां, सुमेर सिंह सोढा, लखविंदर सिंह, निशान धालीवाल व सरदूल सिंह धालीवाल आदि रहे।