भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस


खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वृक्षारोपण कर नारों के उद्घोष के साथ खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर में पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा किया हमारे लिए अतिहर्ष और गौरव की बात है कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। भारतीय जनता पार्टी ने इतने अल्पकाल में आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत अपना लोहा मनवा रहा हैं। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह किसी व्यक्ति विशेष या परिवार आधारित पार्टी नहीं है। इसमें एक बूथ कार्यकर्ता संगठन के प्रदेश और राष्ट्र पद का नेतृत्व करता हुआ देखा जा सकता है। पार्टी अंतोदय सिद्धांत पर काम करती है। जिसमें अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिया जा सके इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र बेनीवाल ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाव के कारण भाजपा पूर्ण बहुमत से पार्टी सत्ता में आई है। भाजपा के प्रथम अध्यक्ष अज्ञातशत्रु नाम से विख्यात भाजपा के प्रथम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जो एक छोटा सा पौधा लगाया था। आज वह नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया।
सतपाल नायक ने कहा की 2023 राजस्थान विधानसभा और 2024 लोकसभा में पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, ओम प्रकाश शास्त्री, राजेंद्र बेनीवाल, सतपाल नायक, राजेंद्र जाजड़ा, ओमप्रकाश पारीक, राजेंद्र सातोड़, शीशपाल राजपुरोहित, ओमप्रकाश नाई, लखविंदर सिंह, सुमेर सिंह सोढा, मोहनलाल सोखल, कृष्ण लाल कासनिया, अभय सिंह राठौड़, राजकुमार यादव, उपेंद्र शर्मा, उमेद शर्मा, सुशील सारस्वत, सोहनलाल माणधणिया, विकास भादू, विनोद सुथार, हाजी इस्माइल खान, करणी सिंह शेखावत, सुलखन सिंह, महेंद्र सिंह रायसिख, सतपाल नायक, ताराचंद नायक, रामदेव सोनी, रणजीत मजोका, राजेंद्र सिंह कालवा, बाबूलाल चांदोरा, रामेश्वर डारा, सुनील जालंधरा आदि उपस्थित रहे।