सीमा सुरक्षा बल व वन विभाग ने बल मुख्यालय में मनाया गया वन महोत्सव, 1 दिन में 400 पौधे लगाए


खाजूवाला, वन मंडल स्तरीय 72 वां वन महोत्सव सीमा सुरक्षा बल 114 वी वाहिनी व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मनाया गया। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल 114 वी वाहिनी मुख्यालय पर 400 पेड़ एक साथ लगाए गए।

खाजूवाला स्थित सीमा सुरक्षा बल 114 वी वाहिनी मुख्यालय पर वन विभाग व सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में 72 वा वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें औषधि युक्त 200 पौधे लगाए गए तथा छायादार 200 पौधे लगाए गए। इस मौके पर वन विभाग के डीएफओ सुरेश आबूसरिया ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल क्षेत्र को हरा-भरा करने का अच्छा प्रयास कर रहा है। बल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते आज भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित सीमा चौकियों पर हरियाली तथा काफी संख्या में पेड़ देखे जा सकते हैं। बीएसएफ द्वारा पौधरोपण समय-समय पर किया जाता है। जिसमें बीएसएफ के जवानों द्वारा कड़ी मेहनत करके इन पौधों को हर संभव पाला जाता है। जो एक सराहनीय कार्य है।

सीमा सुरक्षा बल 114 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट ए. एस. पीटर ने बताया कि बीएसएफ मुख्यालय में रविवार को 400 पौधों का पौधारोपण किया गया। मुख्यालय परिसर में लगे इन पौधों को लेकर समस्त जिम्मेवारी जवानों द्वारा ले ली गई है। इन पौधों का लालन पालन कर इन्हें विशाल पेड़ के रूप में बनाने के लिए हम कटिबद्ध रहेगा। वही सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियों पर भी समय-समय पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस मौके पर कार्यवाहक कमाण्डेंट ए.एस.पीटर, डिप्टी कमाण्डेंट प्रताप भानू भाखर, डिप्टी कमाण्डेंट राकेश घणघस, सुरेश आबूसरिया डीएफओ वन विभाग, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज बेरियांवाली मोहन मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज दंतौर सुरेंद्रपाल मीणा, उप वन संरक्षक इकबाल सिंह सहित वन विभाग की टीम उपस्थित रहे।