rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Breaking News: जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप, RTO और DTO सहित सभी अधिकारियों के अवकाश किए गए निरस्त

R.खबर ब्यूरो। जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। इसमें RTO और DTO के साथ-साथ परिवहन निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकों की छुट्टियाँ भी शामिल हैं। परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

हादसे के बाद परिवहन विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सचिव शुचि त्यागी ने सभी RTO और DTO के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे विभाग की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी बसों की व्यापक जांच करने के निर्देश दिए।

जैसलमेर हादसे के तुरंत बाद ही RTO जयपुर प्रथम के नेतृत्व में विशेष अभियान शुरू किया गया। RTO प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत और DTO आदर्श राघव के निर्देशन में पांच टीमों ने पूरी रात बसों की जांच की। अब तक लगभग 150 से अधिक बसों का निरीक्षण किया गया है।

अभियान के दौरान अधिक सवारियों और अतिरिक्त लगेज के साथ चल रही बसों, बिना परमिट, फिटनेस या टैक्स जमा किए चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 30 से अधिक बसों के चालान तैयार किए गए। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।