rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Breaking News: पौंड में डूबने से दो बच्चों की मौत, हादसे से ग्रामीणों में शोक की लहर, ननिहाल आए हुए थे सभी बच्चे

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, डीडवाना में बड़ा हादसा हो जाने की खबर सामने आई है, जहां पौंड में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पौंड में नहाते समय डूबने से दोनों की मौत हुई। वहीं घटना में अन्य दो बच्चों को सकुशल बचाया गया। बताया जा रहा है कि मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम खानड़ी की ये घटना है। 

इस हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है। अकील पुत्र सरवर खान लाड़नूं तथा रियान पुत्र सत्तार खान लक्ष्मणगढ़ के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। सभी बच्चे खानड़ी स्थित ननिहाल आए हुए थे। ऐसे में मामले की सूचना पर मिलने पर मौलासर पुलिस  मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पानी से निकालकर धनकोली के अस्पताल में भिजवाया।