rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जीजा-साली ने मिलकर प्रेमी का किया मर्डर, बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास पर मिली थी जली हुई लाश

सीकर। प्रेम संबंध के उलझे धागे आखिर खून में बदल गए। एक महिला ने अपने ही प्रेमी की हत्या करवा दी। कारण प्रेमी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जबकि महिला इससे इनकार कर रही थी। मामला फतेहपुर में 10 अक्टूबर को बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास पर बाइक सहित जले युवक की मौत का है। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड का राज खोलते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक दयाचंद एसी-फ्रिज मैकेनिक था। उसकी जली हुई लाश चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे सड़क किनारे मिली थी। जांच में पता चला कि हत्या सीता देवी (33) पत्नी कुलदीप निवासी थूईया पुलिस थाना भट्टकला जिला फतेहाबाद हाल गारिन्डा (फतेहपुर) ने अपने जीजा पवन निवासी हुडेरा और उसके साथियों की मदद से करवाई थी।