rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, अमिताभ पंवार कमांडेंट ने राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय कि महत्ता पर व्याख्यान दिया।
127 वी वाहिनी बीएसएफ सतराना के अमिताभ पंवार कमांडेंट ने भारत सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय जिले के प्रत्येक खंड स्तर पर स्थापित किए है। जो कि पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम में संचालित होंगे। इसी अंग्रेजी भाषा कि महत्ता को विकसित करने के लिए रुक्मणि रियार सिहाग जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर ने अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 30 सप्ताह और 100 घंटे प्रत्येक विद्यालय में अंग्रेजी भाषा कि बोलचाल तथा लेखन प्रणाली को वित्सित करने के लिए अभिनव अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत अमिताभ पंवार कमांडेंट ने विद्यालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा कि महत्ता, उसकी उपयोगिता के बारे में बताया कि अखिल भारतीय सेवाएं, राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा, अधीनस्थ सेवाएं, बैंकिंग,आदि में अंग्रेजी भाषा का एक प्रश्न पत्र होता है। जिसमे अधिकांश विधार्थी असफल हो जाते है। इसलिए आप इस विषय कि व्याकरण को अच्छी तरह से समझे ताकि इस विषय पर पकड़ मजबूत हो ताकि आप सफलता के शिखर पर पहुंच सके। इस मौके पर राष्टीय कैडेट कोर के कैडेटों को राष्टीय सुरक्षा के समुख चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया और विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार बिश्नोई प्रधानाचार्य, वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार, महेंद्र जोशी, 160 विधार्थी, 15 राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने भाग लिया।