rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, सीमावर्ती क्षेत्र की दो गरीब लड़कियों की शादी में 127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल मदद के लिए आगे आई।

127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल सतराणा कि सीमा चौकी खानुवाली के पीछे पड़ने वाले सीमावर्ती गांव 12 केएनडी कि दो लड़किया सुमन कुमारी, एवं सीता कुमारी जिनके पिताजी का देहांत चार वर्ष पहले हो गया था, परिवार में केवल यह दो बहिने एवं इनकी माता ब्रह्म कुमारी बावरी ही थी। घर में आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं था। केवल माता ब्रह्मा देवी ही मजदूरी करके दोनों बहिनों का भरण पोषण कर रही थी, जब इस बात का पता अमिताभ पंवार कमांडेंट 127 वी वाहिनी बीएसएफ को चला तो वह एवं उनकी खानुवाली कंपनी के कार्मिक सेवा करने के लिए आगे आये और दो बालिकाओं के विवाह का जिम्मा लिया। जिसमें दोनों बालिकाओं को विवाह पर दो रेफ्रिजरेटर, दो सिलाई मशीन, दो प्रेशर कुकर, दो वाटर कैंपर, दो प्रेस, 8 प्लास्टिक चेयर, दो प्लास्टिक चेयर उपहार स्वरूप भेंट किया। अमिताभ पंवार कमांडेंट एवं उनके कार्मिको के इस कार्य कि स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की। सीमावर्ती गांव में यह पहला मौका है कि बीएसएफ गरीब बालिकाओ के विवाह पर मदद के लिए आगे आयी है। इस विवाह अवसर पर विनय कौशल उप कमांडेंट, राकेश चौधरी सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक रोहिताश पारीक, सुखदेव सिंह एवं कंपनी खानुवाली के कार्मिक उपस्थित रहे।