BSF presented two computers and two printers to government school
rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, शुक्रवार को यहां 127 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमा के नजदीकी गांव खानूवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर लेब का उद्घाटन एवं कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अमिताभ पंवार कमांडेंट एवं प्रधानाचार्य असगर अली के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर कमान्डेंट अमिताभ ने बताया कि हम सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस विद्यालय को दो कंप्यूटर एवं कंप्यूटर सहायक उपकरण, दो प्रिंटर, दो टेबल, दो कंप्यूटर चेयर विद्यालय को भेंट की। कमान्डेंट ने बताया कि आज का युग विज्ञान का युग है। इस समय मे तकनीक ज्ञान बहुत ही जरूरी है क्योंकि आज बहुत ऑनलाइन का युग है। इसलिए इस विद्यालय को कंप्यूटर भेट किए है। युवा पीढ़ी, विद्यार्थी इसका अत्यधिक उपयोग करे एवं इसका ज्ञान अन्य विद्यार्थियों को भी दे। जिससे कि इसकी ज्यादा उपयोगिता साबित हो सके। इस कंप्यूटर लेब को लगाने का उद्देश्य सीमावर्ती विद्यार्थियों को कंप्यूटर ज्ञान के प्रति जागरूकता लाना है। इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रवीण कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, पी.एस.मीणा उप कमान्डेंट, ईश्वर सिंह ए.सी., इंस्पेक्टर जी ब्रांच तारा चंद यादव, सरपंच खानूवाली इंद्रा बोला, सरपंच पति संतोष बोला, 2 कालूवाला सरपंच राजेन्द्र बेनीवाल व काभी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।