पत्नी पर पति को शक… बेडरूम में लगवा दिए कैमरे, रिकॉर्ड करता था सब कुछ
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति उस पर शक करता है, जिसके कारण पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं और हर समय निगरानी करता है. महिला ने आरोप लगाया कि पति अक्सर बिना वजह मारपीट करता है और कमरे में बंद करके भी हमला करता है. महिला ने बताया कि वह पहले कोलकाता में रहती थी और वहां बार गर्ल का काम करती थी. व्यक्ति से उनकी मुलाकात वहीं हुई थी और तीन साल पहले दोनों ने शादी की. शादी के बाद भी उसके पति ने पहले से शादीशुदा होने और बच्चों की जानकारी छुपाई. दोनों की शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ.महिला का आरोप है कि पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसे हर समय ट्रैक करता है, उसके बाहर जाने-आने पर पाबंदी लगाता है और कभी-कभी कमरे में बंद कर मारपीट करता है. उसके पति ने तक़रीबन हर जगह कैमरे लगवा दिए हैं, यहां तक कि बेडरूम में भी. उन्होंने पति को साइको बताते हुए कहा कि यह अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा.

