rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

छतरगढ़़, पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।घायलों का बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार छतरगढ़़ पुलिस थाना क्षेत्र की डंडी सड़क मार्ग पर चक 12 एमएलडी पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।कार की तेज रफ्तार होने की वजह से कार ने दो बार पलटी खाई।हादसे में कार में सवार तीनों सवार फंस गए।जिसके बाद आसपास के लोगों ने जैसे तैसे कर उन्हें बाहर निकाला तो इसमें से पूनम पत्नी रोबी निवासी दिल्ली की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे कार में एक अन्य सवार जो मामूली चोट लगाने से घायल विजित ने उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवक का इलाज चिकित्सकों द्वारा समाचार लिखे जाने तक जारी था। तथा मृतक महिला पूनम का शव नजदीकी रावला मंडी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छतरगढ़़ पुलिस हेड कांस्टेबल सुनील बिश्रोई से मिली जानकारी अनुसार कार में सवार तीनों यात्री दिल्ली निवासी बताएं जा रही है।जो अपने निजी काम के लिए आए हुए थें।